इस करवाचौथ अपने पतिदेव के लिए बनाएं सेवई, अगर नहीं आती बनानी, तो इस रेसिपी को कर सकती हैं ट्राई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करवाचौथ आने वाला है। इस दिन सारी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही, पूजा अर्चना भी करती हैं। इसके अलावा अपने पति के लिए बेहतरीन भोजन भी बनाती हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप करवाचौथ के दिन अपने पति के लिए क्या स्पेशल डिश बना सकती हैं। आप अपने पति को खुश करने के लिए सेवई की खीर बना सकती हैं। चलिए जानते हैं सेवई बनाने की आसान रेसिपी और सामग्री के बारे में…

सेवई बनाने के लिए सामग्री

देसी घी – 1 बड़ा चम्मच

सेंवई – 1/2 कप (50 ग्राम)

दूध – 1/2 लीटर, फुल क्रीम

किशमिश – 1 बड़ा चम्मच

काजू – 1 बड़ा चम्मच

बादाम – 1 बड़ा चम्मच

चारोली – 1 बड़ा चम्मच

इलायची – 4 नग

चीनी – 3 बड़े चम्मच (40 ग्राम)

वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika