सर्वसम्मति और समन्वय से पूर्ण होगा भाजपा संगठन का पर्व: विनोद यादव

Panna News: भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 को लेकर जिला कार्यालय में सोमवार को जिला कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, विशेष अतिथि के रुप में जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद यादव, जिला प्रभारी उमेश शुक्ला, जिला निर्वाचन सह अधिकारी जय प्रकाश चतुर्वेदी, जिला सह निवार्चन अधिकारी श्रीमति आशा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामबिहारी चौरसिया, श्रीमती ऊषा सोनी, आशुतोष मेहदेले उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने की। भाजपा संगठन 2024 को लेकर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि क्षमतावान, विचारवान लोगों को संगठन में लेकर आएं।

यह भी पढ़े –अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटर साइकिल सवार एक की मौत, एक घायल

परस्पर संवाद व परामर्श से मंडल व जिला संगठन पर्व का उत्सव मनाते हुए संगठन बनायें, हम भाग्यशाली हैं कि भारत में जन्म लिया हैं और उससे भी भाग्यशाली हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। हम सबको मिलकर एक आदर्श संगठन का निर्माण करना है। जिला सह निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है और बूथ अध्यक्ष कितना महत्वपूर्ण होता है। पन्ना जिले में भी बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण हो गया है जो कि स्वागत योग्य है। जिले के मंडलों में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से 931 बूथों में से अध्यक्ष सहित पूरी बूथ समितियों का गठन कर जिले में इतिहास बनाया।

यह भी पढ़े –ढैंसाई ग्राम में पेयजल आपूर्ति पांच दिनों से ठप्प, तलाब एवं हैण्डम्पों से पानी ढोने मेें लगे ग्रामीण

पन्ना भाजपा जिला प्रभारी उमेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देवदुर्लभ कार्यकर्ता के त्याग और तपस्या से विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी है। इसमें एक-एक कार्यकर्ता की दिन-रात की मेहनत समाहित है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ध्यान रखना है कि जिस तरह से हमारे नेताओं ने भाजपा को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बनाया है। उसी तरह हमें हमारे संगठन को भी सर्वस्पर्शी बनाना है। जिले में 100 प्रतिशत बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है। हमें यह ध्यान रखना है कि प्रत्येक बूथ कमेटी मेंं कम से कम तीन महिला सदस्य हों ताकि उन्हें कम से कम 35 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिल सके। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने किया। सभी उपस्थितजनों का आभार जिला सह निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आशा गुप्ता ने किया। 

यह भी पढ़े –जैव विविधता पंजी हेतु पहाडीखेरा में हुई डाटा संकलन बैठक