
डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू पंचांग का नौवां महीना चल रहा है और इसी बीच शुरू होने वाला है अंग्रेजी कैलेंडर का आखिरी महीना दिसंबर। यह महीना भी व्रत और त्योहार के लिहाज से खास माना गया है। इस महीने में विवाह पंचमी से लेकर मोक्षदा एकादशी, मंगल पूजा, सफलता एकादशी और अन्नपूर्णा जयंती तक कई सारे अहम व्रत आते हैं। इसके अलावा हर महीने आने वाले व्रत जैसे मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और मासिक दुर्गा अष्टमी भी आएंगे।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, दिसंबर महीने में ही सूर्य देव राशि परिवर्तन करने वाले हैं, वे धनु राशि में गोचर करेंगे और इसी के साथ खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी। वहीं सूर्य के मकर राशि में गोचर करने पर खरमास का समापन होगा। फिलहाल, जानते हैं दिसंबर में आने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट, तिथि और दिन के साथ…
दिसंबर महीने में आएंगे ये व्रत और त्योहार
दिनांक |
दिन |
व्रत और त्योहार |
01 दिसंबर 2024 |
रविवार |
मार्गशीर्ष अमावस्या |
05 दिसंबर 2024 |
गुरुवार |
विनायक चतुर्थी |
06 दिसंबर 2024 |
शुक्रवार |
विवाह पंचमी |
07 दिसंबर 2024 |
शनिवार |
चम्पा षष्ठी |
8 दिसंबर 2024 |
रविवार |
भानु सप्तमी ,मासिक दुर्गा अष्टमी |
11 दिसंबर 2024 |
बुधवार |
मोक्षदा एकादशी |
12 दिसंबर 2024 |
गुरुवार |
मत्स्य द्वादशी |
13 दिसंबर 2024 |
शुक्रवार |
मार्गशीर्ष माह का अंतिम प्रदोष व्रत |
14 दिसंबर 2024 |
शनिवार |
दत्तात्रेय जयंती |
15 दिसंबर 2024 |
रविवार |
अन्नपूर्णा जयंती |
18 दिसंबर 2024 |
बुधवार |
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी |
22 दिसंबर 2024 |
रविवार |
पौष माह के कृष्ण पक्ष की भानु सप्तमी |
23 दिसंबर 2024 |
सोमवार |
रुक्मिणी अष्टमी |
26 दिसंबर 2024 |
गुरुवार |
मंडल पूजा |
27 दिसंबर 2024 |
शुक्रवार |
सुरुप द्वादशी |
28 दिसंबर 2024 |
शनिवार |
सफला एकादशी |
29 दिसंबर 2024 |
रविवार |
पौष महीने की मासिक शिवरात्रि |
30 दिसंबर 2024 |
सोमवार |
पौष अमावस्या |
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।