
Chhindwara News: जिले के जुन्नारदेव और कुंडीपुरा थाना क्षेत्र मेंदो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। जुन्नारदेव के भाडरी में एक युवक ने जहर का सेवन कर लिया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना कुंडीपुरा एनआईटी टेकरी के एक युवक ने जहर पी लिया था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात युवक की मौत हो गई। दोनों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।
जहर के सेवन से युवक की मौत
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि जुन्नारदेव के भाडरी निवासी 32 वर्षीय गोविंद पिता राम ङ्क्षसह कवरेती ने 21 नवम्बर की रात को जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह गोविंद की मौत हो गई। गोविंद पेट दर्द की समस्या से परेशान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक की इलाज के दौरान मौत
कुंडीपुरा पुलिस ने बताया कि एनआईटी टेकरी निवासी 40 वर्षीय शंकर पिता भागेलाल वर्मा ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।