
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानी 23 नवंबर को आ रहे हैं। इनके साथ ही 14 राज्यों की 48 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम भी घोषित होंगे। वहीं, केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट भी आज ही आएगा। मतगणना सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी। इन सीटों पर हुए उपचुनाव के सबसे सटीक और तेज नतीजे आप BHASKARHINDI.COM वेबसाइट पर दिनभर देख सकते हैं….
इन विधानसभा सीटों पर हुआ था उपचुनाव
14 राज्यों की जिन 48 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए वो हैं….
- यूपी की 9 सीटें – मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां हैं।
- राजस्थान की 7 सीटें – चोरासी, दौसा, खिंवसर, देवली-उनियारा, सलूम्बर, रामगढ़ और झुंझुनू।
- पं. बंगाल की 6 सीटें – सिताई, मेदिनीपुर, नैहाटी, हारोआ, तलडांगरा और मदारीहाट।
- बिहार की चार सीटें – रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज और तरारी।
- असम की 5 सीटें – बेहाली, ढोलाई, सामागुड़ी, बोंगाईगांव और सिदली।
- पंजाब की 4 सीटें – बरनाला, गिद्दड़वाहा।
- मध्यप्रदेश की 2 सीटें – बुधनी, विजयपुर।
- छत्तीसगढ़ की एक सीट – दक्षिण रायपुर।
- कर्नाटक की 3 सीटें – चन्नपटना, शिगगांव, संदूर।
- सिक्किम की 2 सीटें – सोरेंग चाकुंगा, नामची सिंधीथांग।
- गुजरात की 1 सीट – वाव।
- केरल की 1 सीट – चेलाक्कारा।
- मेघालय की 1 सीट – गैम्बर्गर।
इसलिए हुआ उपचुनाव
जिन 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा उनमें से 42 के विधायक लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बन गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 11, भाजपा के 9, सपा- टीएमसी के 5-5 और अन्य दलों के 12 विधायक शामिल हैं। बाकी 6 में से तीन सीटें निधन से खाली हुईं। वहीं यूपी में सपा विधायक के जेल जाने से, सिक्किम में 2 के इस्तीफे और मध्य प्रदेश में एक विधायक दल बदलने से सीट खाली हुई। वहीं लोकसभी सीटों की बात करें तो केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद के निधन से खाली हुई है।