
डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं और फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पटना में रखा गया था जहां पर रश्मिका भी पहुंची थी। जहां लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि, रश्मिका और साउथ एक्टर विजय देवर कोंडा रिलेशनशिप में हैं। वहीं रश्मिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो उनकी सगाई का है, जो सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी सगाई की रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े –शादी समारोह में धनुष और नयनतारा ने एक दूसरे को किया नजरअंदाज, वीडियो वायरल
2017 में हुई थी सगाई
रश्मिका की सगाई की कुछ तस्वारें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। जिसमें एक्ट्रेस अपनी रिंग फ्लॉन्ट करती पिंक कलर की शानदार ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ एक्टर व फिल्म निर्माता रक्षित शेट्टी नजर आ रहे हैं। बता दें कि, यह वीडियो करीब 8 साल पुराना है, जब 2017 में एक्ट्रेस ने रक्षित के साथ सगाई की थी। उस वक्त एक्ट्रेस महज 21 साल थी, जबकि रक्षित की उम्र 34 साल थी।
Rashmika Mandanna and Rakshit Shetty Engagement
Ab yeh kaise ho gaya? inka vijay deverakonda inke saath tha na? pic.twitter.com/QyLOu3gT49
— হৃদয় হরণ ✨ (@thundarrstorm) August 20, 2024
बताया जाता है कि दोनों ने 2016 में आई फिल्म ‘किरिक पार्टी’ में एक साथ काम करने के बाद एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। यह एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी। कुछ दिनों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली थी। लेकिन साल 2018 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन, दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई।
यह भी पढ़े –निर्माता राजन शाही ने ‘अनुपमा’ सेट पर हुए हादसे को लेकर जारी किया बयान
विजय के साथ जुड़ रहा नाम
साल 2018 में विजय और रश्मिका की साथ में एक फिल्म आई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें भी आने लगीं। जब विजय और रश्मिका से इस बारे में पूछा गया तो दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया था। बीच में खबरें ये भी आई थी कि, कपल फरवरी में शादी करने वाला हैं। लेकिन ये सिर्फ रुमर्स थे। कपल ने अब तक दोनों के रिश्तो को लेकर कोई बात नहीं की है लेकिन आए दिन दोनों के साथ होने की खबरें आती रहती है।
यह भी पढ़े –थिएटर ने मुझे सब कुछ सिखाया, यह मेरा पहला शिक्षक पंकज त्रिपाठी