CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं। दोनों ही क्लासेस का एग्जाम का 15 फरवरी से शुरू होगा। सीबीएसई ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने स्कूलों को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सूची सौंपने का आदेश जारी किया है।

वेबसाइट पर जारी की डेटशीट

सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट cbse.gov.in पर दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाओं की शुरूआत 15 फरवरी से होगी। इनमें दसवीं की परीक्षा 18 मार्च और बारहवीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेगी।

शेड्यूल के अनुसार 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी और पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। आखिरी एग्जाम 18 मार्च को कम्प्यूटर एप्लिकेशन्स, IT या AI का होगा।

  • पहला पेपर – अंग्रेजी (15 फरवरी, 2025)
  • दूसरा पेपर – साइंस (20 फरवरी)
  • तीसरा पेपर – फ्रेंच/संस्कृत (22 फरवरी)
  • चौथा पेपर – सोशल साइंस (25 फरवरी)
  • पांचवा पेपर – हिंदी (28 फरवरी)
  • छठवां पेपर – गणित (10 मार्च)
  • सातवां पेपर – सूचना प्रोद्योगिकी (18 मार्च)

12वीं का एग्जाम शेड्यूल

वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षा भी 15 फरवरी से शुरू होंगी। पहला पेपर आंत्रप्रेन्योरशिप का है। आखिरी पेपर 4 अप्रैल को होगा जो कि साइकोलॉजी विषय का होगा।

  • शारीरिक शिक्षा – 15 फरवरी, 2025
  • भौतिक विज्ञान – 21 फरवरी
  • व्यवसाय अध्ययन- 22 फरवरी
  • भूगोल – 24 फरवरी
  • रसायन विज्ञान – 27 फरवरी
  • गणित 8 मार्च – 2025
  • अंग्रेजी वैकल्पिक / अंग्रेजी कोर – 11 मार्च
  • अर्थशास्त्र – 19 मार्च
  • राजनीति विज्ञान – 22 मार्च
  • जीव विज्ञान – 25 मार्च
  • अकाउंट्स – 26 मार्च
  • इतिहास – 01 अप्रैल
  • मनोविज्ञान – 04 अप्रैल

बता दें कि इस सत्र (2024-25) में 44 लाख छात्र दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा देंगे। सुबह 10:30 से परीक्षा शुरू होगी।