
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली समेत पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही एक्यूआई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली के अलावा हरियाणा, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ के अलावा और कई राज्यों में ठंड के साथ-साथ खराब हवा में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में कई तापमान 10 डिग्री में दर्ज किया जा सकता है। जिसमें पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़, करनाल के अलावा और कई जगहें शामिल हैं। चलिए जानते हैं आपके मौसम के हाल के बारे में विस्तार से।

दक्षिण में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के भी मैदानी इलाकों के कई राज्यों में भी ठंड ने एंट्री ले ली है। इसके अलावा दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला अगले हफ्ते से वापस से शुरू हो सकता है। बारिश और कम पॉल्यूशन के चलते दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में एक्यूआई का लेवल काफी सामान्य स्थिति में है।

प्रदूषण के चलते घना धुंध
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मौसम में तो बदलाव देखने मिला है। साथ ही वायु प्रदूषण में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते उत्तर भारत की कई जगहों पर घना धुंध और कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा कई और जगहों पर घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 72 घंटों में घना कोहरा देखने मिल सकता है।

यह भी पढ़े –मौलाना खलील-उर-रहमान के खिलाफ किरीट सोमैया ने की ईसी में शिकायत, हेट स्पीच का आरोप
पहड़ी इलाकों का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों के पहाड़ों में बर्फबारी भी देखने मिल रही है। जिस वजह से कई जगहों पर ठंड शुरू हो चुकी है। साथ ही एक्यूआई काफी खराब हालत में है। जिसमें कानपुर, लखनऊ के अलावा और भी कई जगहें शामिल हैं।

एमपी का मौसम
एमपी के ग्वालियर, चंबल में ठंड का काफी असर देखने मिल रहा है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, महीने के अंत तक में प्रदेश में कड़ाके की ठंड की संभावना है। प्रदेश में 20 नवंबर के बाद पचमढ़ी, अमरकंटक के अलावा और भी कुछ भी जगहें सबसे ज्यादा ठंडी रहने वाली हैं।

यह भी पढ़े –घने कोहरे की चादर से ढका यूपी, पंजाब-हरियाणा में अलर्ट जारी, दिल्ली में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें आपके राज्य का मौसम अपडेट