बढ़ने लगी ठंड, पारा 13 डिग्री पर आया

Jabalpur News: सर्दी के शुरुआती सीजन में न्यूनतम तापमान में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 3 से 4 दिन से रात का पारा एक-एक डिग्री नीचे आ रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।

जबलपुर के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश के शहरों में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है। एक्सपर्ट के अनुसार 15 नवंबर के बाद असर और बढ़ेगा। उत्तरी हवाओं से सर्दी बढ़ सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहा तो ठंडी हवाएँ जल्द आएँगी, अभी फिलहाल मौसम शुष्क है। संभाग के मण्डला जिले में पारा और नीचे आ सकता है। हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टबेंस की एक्टिविटी है।

14 नवंबर तक इसका मूवमेंट हो सकता है, यदि असर रहता है तो उत्तरी हवाएँ प्रदेश में आने लगेंगी। जिससे ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है।