
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा के पार्थिल शरीर को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में रखा गया है जहां लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां गुरुवार सुबह 10 बजे से दर्शन शुरू हो चुका है जो दोपहर 3.30 बजे तक चलेगा।
भारत के दिग्गज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा 86 वर्ष की उम्र में चल बसे। टाटा ने अपनी अंतिम सांस बुधवार (9 अक्टूबर) तो मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में ली। जिसके चलते आज (10 अक्टूबर) महाराष्ट्र के तमाम सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने दी थी।
बीपी हुआ था लो
आपको बता दें कि, ब्रीच कैंडी अस्पताल में सोमवार को रत्न टाटा के बल्ड प्रेशर अचानक लो हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट में ट्रांसफर किया गया था। जिसके बाद बुधवार रात को उनका निधन हो गया।
मुकेश अंबानी पहुंचे थे अस्पताल
रात में रतना टाटा के निधन की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हॉस्पिटल पहुंचे थे।