संग्राम अरूण जगताप की जीवनी, जानिए महाराष्ट्र की अहमदनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे संग्राम अरूण जगताप कौन है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अहमदनगर सिटी विधानसभा सीट 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। अहमदनगर विधानसभा सीट पर 22 नवंबर को मतदान होगा जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। आपको बता दें अहमदनगर जिला महाराष्ट्र राज्य का सबसे बड़ा जिला है। अहमदनगर जिला नासिक संभाग में आता है। 39 वर्षीय संग्राम का जन्म 12 जून 1985 को हुआ था।

 

 

अबकी बार एनसीपी शरदचंद्र पवार ने अभिषेक बालासाहेब कलमकार को अपनी उम्मीदवार बनाया है। जबकि एनसीपी अजित पवार ने संग्राम अरूण जगताप पर ही भरोसा जताया है। अभिषेक और अरूण के बीच मुकाबला दिलचस्प है। संग्राम की पत्नी का नाम शीतल जगताप है। उनके माता पिता का नाम बलभीमराव और अरूणकाका है। उनकी शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने स्नातक में बीकॉम किया हुआ है।

2019 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के संग्राम अरूण जगताप ने शिवसेना के अनिल राठौड़ को हराया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी के संग्राम जीते थे। दोनों ही चुनावों में संग्राम ने अनिल को हराया है। संग्राम अहमदनगर नगर निगम के 2008 02011 और उसके बाद 2013 से 2015 के बीच महापौर भी रह चुके है।