सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज कर रायपुर पहुंची मुंबई पुलिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने के बाद अब बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हैं। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद सलमान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। शाहरुख खान को रायपुर से धमकियां आ रही हैं ऐसे में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस जांच के लिए रायपुर पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़े –आसिफ शेख ने फिल्म ‘करण अर्जुन’ में अपनी सिग्नेचर लाइन को यादगार बताया

रायपुर से मिली धमकी

खबरों के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख को धमकी भरा कॉल किया था। ये फोन शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आया था। जिसके बाद किंग खान को जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने की शिकायत पुलिस में की गई। जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ रायपुर जांच के लिए पहुंच गई है। दरअसल पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो ये रायपुर का निकला था। लास्ट लोकेशन बाजार की है। पुलिस वहां पहुंच चुकी है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े –एक साधारण परिवार का लड़का कैसे बन गया

5 सितंबर को दर्ज कराई गई थी एफआईआर

बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते सुपस्टार ने इस बार अपने बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस से नहीं मिले। फैंस को बाहर रुकने भी नहीं दिया गया। ऐसा हो सकता है कि ये धमकी कुछ दिन पहले मिली हो। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हो। दरअसल दो दिन पहले 5 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

यह भी पढ़े –द एकेडमी ने शाहरुख के जन्मदिन पर एक क्लिप शेयर की तो मुस्कुरा उठे करण जौहर