सुबह के तापमान में आई गिरावट, इसके साथ ही हल्की ठंडी हवा भी हुई सक्रिय

Jabalpur News: मौसम में ठंड का अहसास तेजी से बढ़ता दिख रहा है। मध्य रात्रि के बाद और सुबह के वक्त ठंड काे महसूस किया जा सकता है। सर्दी के एकदम शुरुआती दिनों में शहर के बाहरी हिस्सों में सर्दी औसत से ज्यादा महसूस की जा सकती है।

एक्सपर्ट के अनुसार नवंबर के मध्य माह से तापमान में अब और गिरावट आने वाली है। वैसे इसके संकेत अभी से मिलने लगे हैं। हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होने की दशा में ठंडक बढ़ेगी।

सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब आ सकता है। शहर के आसपस अभी उत्तर पूर्वी हवाएँ सक्रिय हैं। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।