बेटे को गोली लगने के मामले में पिता के खिलाफ एफआईआर

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

jabalpur News। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ खैरी में रविवार की दोपहर दोनाली बंदूक के छर्रे लगने से घायल पुत्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना की जाँच के बाद पुलिस ने घायल युवक के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम हरदुआ खैरी निवासी शिवराज सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष को दोनाली बंदूक से चली गोली के छर्रे लगने के कारण इलाज के िलए जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल ने पुलिस को बताया था कि बंदूक साफ करते समय ट्रिगर दबने से गोली चली थी। घायल के बयान व जाँच के बाद पुलिस ने उतावलेपन में बंदूक की सफाई किए जाने के कारण ट्रिगर दबने से घटना कारित होना पाए जाने पर घायल शिवराज सिंह के पिता खिलन सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज िकया है। ज्ञात हो कि इस मामले मंे घायल की पत्नी पूजा का भी एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ससुर खिलन सिंह पर आरोप लगाया गया है। पुलिस महिला के आरोपों की भी जाँच कर रही है।