पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस पार्टी की होगी राजस्थान और महाराष्ट्र में जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। साथ ही साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी जीतेगी। राजस्थान के जोधपुर में अशोक गहलोत ने जनता से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे। आपको बता दें, राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होने से पहले पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस को लेकर माहौल काफी अच्छा है। सभी एक साथ मिल-जुलकर काम में जुटे हुए हैं। साथ ही, उन्होंने सभी लोगों को दिवाली की हर्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़े –बीजेपी ने झुंझुनूं सीट से उतारा अपना भरोसेमंद प्रत्याशी राजेंद्र भाम्बू, जानें क्यों छोड़कर आए कांग्रेस से बीजेपी

कब है राजस्थान में उपचुनाव ?

आपको बता दें कि, राजस्थान की कुल सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस सात सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। जिसके बाद 23 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और अलवर की रामगढ़ सीट पर मतदान होंगे।