
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में गर्मी काफी ज्यादा हो रही है और गर्मी में खाने के बाद कुछ मीठा और रिफ्रेशिंग खाने या पीने का मन होता है। साथ ही गर्मयों को तो आम का मौसम भी बोला जाता है। अगर आप आम से कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लाए हैं मैंगो मिल्क शेक की बहुत ही ज्यादा आसान रेसिपी, जिसकी मदद से आप घर पर ही बहुत आसानी से मैंगो मिल्क शेक तैयार कर लेंगी। इसको पीकर सभी लोग काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे और स्वाद तो इतना ज्यादा कि बच्चों को तो मजा ही आ जाएगा। तो चलिए इस मैंगो मिल्क शेक को बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री
शहद – 1 बड़ा चम्मच
आम – 2 पीस
दूध – 1-1/2 गिलास
चीनी – 4 चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता (वैकल्पिक)
कुछ बर्फ के टुकड़े
कुटी हुई इलायची 2-3 पीस
वीडियो क्रेडिट- CookwithParul