मध्य प्रदेश में जल्द दिखेगा मौसम में बदलाव, आने वाले 72 घंटों में इन जिलों में देखने मिल सकती है बारिश, जानें अपने राज्यों के मौसम के हाल

ि्डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एमपी में वापस/ से मौसम में बदलाव देखने मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि एमपी के अलग-अलग क्षेत्रों में आने वाले तीन दिनों में मौसम में बारिश देखने मिल सकती है। इसके साथ ही गरज, चमक और हवाएं भी देखने मिल सकती है। इसके अलावा चक्रवाती तूफान के चलते भी कई बदलाव देखे जा रहे हैं। जानें और राज्यों के मौसम के हाल के बारे में।

एमपी के मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के मुताबिक, आज का मौसम सामान्य रहेगा लेकिन कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश देखने मिल सकती है। जिसमें सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया के अलावा कई और जिले भी शामिल हैं। इसके अलावा रविवार को भी कई जगहों पर हल्की बारिश देखने मिली है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने मिली है। 

 यह भी पढ़े –दीपावली के पहले नीमच, मंदसौर और सिवनी जिलों को मिल रही बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण

बिहार में हो सकती हल्की बारिश

बिहार के मौसम में भी बदलाव देखने मिल रहा है। बिहार में हल्की ठंड महसूस हो रही है। इसके अलावा बिहार के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश देखने मिल रही है। चक्रवाती तूफान का असर बिहार में भी साफ-साफ नजर आ रहा है। सुबह शाम ठंड का एहसास शुरू हो गया है।

 दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली में रात और सुबह ठंड का एहसास होता है लेकिन दोपहर में तीखी धूप होने के चलते लोगों को गर्मी का भी एहसास होता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिवाली के बाद से दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 यह भी पढ़े –जनजाति समाज के क्रांतिकारियों का देश के अस्तित्व की रक्षा में अहम योगदान- मुख्यमंत्री मोहन यादव

किन राज्यों में ठंड देगी दस्तक?

मौसम बदलने के चलते ठंड का एहसास हो रहा है। अभी सुबह शाम की ठंड महसूस हो रही है लेकिन दिन में तेज धूप निकल आती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिवाली के बाद कई राज्यों में अच्छे से दस्तक दे देगी। 

 किन राज्यों में रहेगा बारिश का दौर?

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर के चलते कई राज्यों में भारी बारिश का दौर भी जारी है। जिसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी के साथ कई अन्य राज्य शामिल हैं। लेकिन कुछ राज्यों में सिर्फ हल्की ही बारिश देखने मिल सकती है। 

 यह भी पढ़े –शिंदे गुट ने जारी की दूसरी लिस्ट, 20 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, आदित्य ठाकरे के सामने मिलिंद देवड़ा को उतारा