तेजी से बढ़ रही कुनाल कामरा के सब्सक्राईबर की संख्या, की थी शिंदे पर विवादित टिप्पणी

Mumbai News, विजय सिंह “कौशिक’। एक कहावत है, बदनाम हुए तो क्या नाम न होगा। अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले कुनाल कामरा को विवादों से खुब हो रहा है। पिछले दिनों राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर की गई कामरा की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कॉमेडी ने नाम पर देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का उपहास करने और उनके बारे में आपत्तिजनक बातें कहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुनाल कामरा को शिंदे विवाद के बाद खुब फायदा हुआ है। नाम न छापने की शर्ते पर एक सोशल मीडिया विशेषज्ञ ने एनालिटिक्स रिपोर्ट दिखाते हुए बताया कि शिंदे प्रकरण के पहले कामरा के यूट्यूब के सब्सक्राईबर कई लाख बढ़ गए। 23 मार्च 2025 को कामरा का वह विवादित विडियो सामने के बाद उसी दिन उनके 70 हजार सब्सक्राईबर बढ़े। इसके बाद 24 मार्च 2025 को उनके सब्सक्राईबर की संख्या में 1 लाख की बढ़ोतरी हुई। 25 मार्च को भी 60 हजार सब्सक्राईबर बढ़े। दूसरी तरफ बिगबॉस ओटीटी विजेता एल्विस यादव के इंटाग्राम अकाउंट पर पिछले 30 दिन से लगातार फॉलोवर्स की संख्या बड़ी तेजी से गिर रही है। इसी तरह से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ की विवादित इन्फ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा के यूट्यूब व्यूवरशिप एक ही रात में अप्रत्याशित रूप से घटी है। डेटा मेट्रिक्स रिपोर्ट ने इसे भी संदेहास्पद करार दिया है।

सोशल मीडिया पर चलता है फेक फॉलोवर का धंधा

हालांकि इस बग हंटर और एथिकल हैकर ने अपने अध्ययन और अनुभव के अनुसार दावा किया कि इंटाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब की पब्लिक एपीआई (ऑटोमेटेड प्रोग्रामिंग इंटरफेस) को इस्तेमाल करके कुछ ऐसे वेबसाइट्स और पोर्टल्स हैं जो इनका डेटा मेट्रिक्स और डेली एनालिटिक्स उपलब्ध कराते हैं। हालांकि कुनाल कामरा की एनालिटिक्स सही है या ग़लत, इसका दावा दैनिक भास्कर नहीं करता है। हां, इस सच से परदा या तो खुद कुनाल हटा सकते हैं या फिर खुद यूट्यूब। कानून के जानकारों का कहना है कि इस मुद्दे पर पुलिस कुनाल को दोबारा समन भेज सकती है। और अगर व्यूवरशिप जेनुइ न हुई तो यह भी संभव है कि कुनाल पुलिस को संतोषजनक उत्तर ना दे पाएं। तब यह फेक व्यूवरशिप का मामला बन सकता है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाने का धंधा खुलेआम चल रहा है। इसके लिए बाकायदा वेबसाईट चल रही है। जैट नाम से पहचानी जाने वाली वेबसाईट का दावा है कि उन्होंने फॉलोवर बढ़ाने के 75 करोड़ आर्डर अब कर पूरे कर लिए हैं।