‘अबीर गुलाल’ के म्यूजिक लॉन्च में वाणी कपूर के साथ फवाद खान ने किया जमकर डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक बार फिर इंडियन सिनेमा में नजर आएंगे। एक्टर को ये दिल है मुश्किल और कपूर एंड संस जैसी फिल्मों में देखा गया था। उनकी फिल्म अबीर गुलाल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में एक्ट्रेस वाणी कपूर फीमेल लीड रोल में हैं। लेकिन अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म विवादों में थी। लेकिन दुबई के ग्लोबल विलेज में अबीर गुलाल का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित हुआ। जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सामने आ गई है। इवेंट में वाणी कपूर और फवाद खान जमकर डांस करते हुए नजर आएं हैं।

दुबई में हुआ ‘अबीर गुलाल’ का म्यूजिक लॉन्च

बीती रात दुबई के ग्लोबल विलेज में अबीर गुलाल का म्यूजिक लॉन्च इंवेट रखा गया था। इस इवेंट कंपोजर और सिंगर अमित त्रिवेदी ने अपनी शानदार परफॉर्मेस से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में फवाद खान और वाणी कपूर ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। दोनों ने स्टेज पर फिल्म के गाने खुदाया इश्क पर जमकर डांस किया। फवाद ने जब कुछ ना कहो गाना गाया और पीछे स्क्रीन पर फिल्म का टीजर चल रहा था यह देखकर वहां मौजूद दर्शकों ने तालियां और सीटियां बजानी शुरू कर दीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो- तस्वीरें

सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्लोबल विलेज के इंस्टाग्राम हैंडल ने भी इस आयोजन की तस्वीरें शेयर कीं। उनके कैप्शन में लिखा, “ग्लोबल विलेज में अबीर गुलाल के सितारों के साथ एक शानदार रात…अमित त्रिवेदी, फवाद खान और वाणी कपूर ने मेन स्टेज पर इस बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्म का संगीत लॉन्च किया।” बता दें किं, फिल्म अबीर गुलाल 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।