7 करोड़ी बने बुमराह तो पंत की चमकी किस्मत, जाने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को कितनी मिलेगी सैलरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार 21 अप्रैल को 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों की सूची का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए कुल 34 खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह दी है। बोर्ड ने इन सभी प्लेयर्स को 4 ग्रेड में बांटा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा समेत तमाम सिनियर खिलाड़ियों के ग्रेड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि कई खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम दिया गया है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में युवा बल्लेबाज ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की हो रही है। 

बीसीसीआई ने इस सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को दोबारा जगह दे दी है। बता दें, पिछले सीजन के अनुबंध से दोनों खिलाड़ियों के नाम हटा दिए गए थे। उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट ना खेलने की सजा दी गई थी। लेकिन अपने दमदार प्रदर्शन से दोनों ने वापसी कर ली है। इसके अलावा इस लिस्ट में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बीसीसीआई ने पहली बार इस सूची में जोड़ा है। इनमें नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, आकाश दीप, अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हैं। वहीं, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, केएस भरत और जितेश शर्मा को बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दर्दनाक ऐक्सीडेंट के बाद काफी दमदार वापसी की है। वह धीरे-धीरे टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना रहे हैं। बता दें, पिछले सीजन में बीसीसीआई ने उन्हें ग्रेड-बी में रखा था लेकिन इस सीजन में उन्हें प्रोमोशन देते हुए ग्रेड-ए में शामिल कर लिया गया है। अब पंत को बीसीसीआई की ओर से 5 करोड़ रुपए सालाना दिए जाएंगे। पंत के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी प्रोमोट किया गया है। उन्हें दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के ग्रेड-ए प्ल्स में जगह मिली है। उन्हें बीसीसीआई की ओर से सालाना वेतन के रूप में 7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

जानकारी के लिए बता दें, बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को चार ग्रेड में बांटा है। इन चारों ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना तनख्वा अलग-अलग है। ग्रेड-ए प्ल्स में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से 7 करोड़ की सैलरी दी जाएगी। ग्रेड-ए में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ तो ग्रेड-बी के प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि, ग्रेड-सी में शामिल खिलाड़ियों की सालाना सैलरी 1 करोड़ रुपए हैं। आइए देखते हैं इन चारों ग्रेड में शामिल सभी 34 खिलाड़ियों की सूची।

ग्रेड – ए प्ल्स – सालाना सैलरी – 7 करोड़ रुपए

1. रोहित शर्मा

2. विराट कोहली

3. जसप्रीत बुमराह

4. रवींद्र जडेजा

ग्रेड – ए – सालाना सैलरी – 5 करोड़ रुपए

1. मोहम्मद सिराज

2. केएल राहुल

3. शुभमन गिल

4. हार्दिक पांड्या

5. मोहम्मद शमी

6. ऋषभ पंत

ग्रेड – बी – सालाना सैलरी – 3 करोड़ रुपए

1. सूर्यकुमार यादव

2. कुलदीप यादव

3. अक्षर पटेल

4. यशस्वी जायसवाल

5. श्रेयस अय्यर

ग्रेड – सी – सालाना सैलरी – 1 करोड़ रुपए

1.रिंकू सिंह

2. तिलक वर्मा

3. ऋतुराज गायकवाड़ 

4. शिवम दुबे 

5. रवि बिश्नोई 

6. वाशिंगटन सुंदर 

7. मुकेश कुमार 

8. संजू सैमसन 

9. अर्शदीप सिंह

10. प्रसिद्ध कृष्णा 

11. रजत पाटीदार 

12. ध्रुव जुरेल 

13. सरफराज खान 

14. नितीश कुमार रेड्डी 

15. ईशान किशन 

16. अभिषेक शर्मा 

17. आकाश दीप 

18. वरुण चक्रवर्ती 

19. हर्षित राणा