एमपी में 44 डिग्री के पार दर्ज हुआ तापमान, लू कर सकती है लोगों को परेशान, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के ऊपर 44.6 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज किया गया है। प्रदेश के करीब 18 जिलों में 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। बात करें अन्य जगहों के तापमान की तो खजुराहो में 44.6 डिग्री सेल्सियस और नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुना में 44.3 डिग्री दर्ज हुआ है। 

कहां पर रही सबसे ज्यादा गर्मी?

प्रदेश के कई सारे शहरों में 42 डिग्री के ऊपर ही तापमान रहा है। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे शहर शामिल हैं। ग्वालियर में 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, उज्जैन में 42.8 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 42.2 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 41.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। शुक्रवार को करीब 28 शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा दर्ज किया गया है। 

कहां का कैसा रहा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को रतलाम में 43.8 डिग्री सेल्सियस, सागर सीधी में 43.8 डिग्री सेल्सियस, दमोह में 43.6 डिग्री सेल्सियस, सतना में 43.1 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम में 42.6 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ में 42.3 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 42 डिग्री सेल्सियस, मंडला में 42 डिग्री सेल्सियस और ऐसे ही कई सारे स्थानों पर 41 डिग्री से ज्यादा ही तापमान दर्ज किया गया है।