ताजिकिस्तान में एक घंटे के भीतर दो बार कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताजिकिस्तान में आज रविवार को एक घंटे के भीतर दो बार धरती कांपी। भूकंप के तेज झटके दो बार महसूस होने से लोगों में दहशत है। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में बताया जा रहा है। ताजिकिस्तान में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों ने स्थानीय नागरिकों को चिंता में डाल दिया है। 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप आने से लोगों में डर पैदा हो गया है।

इससे पहले बीते दिन शनिवार दोपहर 12.30 बजे भी ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस हुए। बीते दिन आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 थी, बीते दिन आए आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था। जबकि आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 है,जिसे काफी मजबूत मानी जाती है।  भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से घबराकर सड़कों पर निकल आए है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।

 शनिवार को दोपहर के समय कश्मीर के कुछ हिस्सों के अलावा, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पपुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।  शनिवार दोपहर को पाकिस्तान में 5.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का सेंटर राजधानी इस्लामाबाद के पास रावलपिंडा में था।