
Jabalpur News । वित्तीय वर्ष के समापन के पहले टैक्स वसूली के लिए नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं। इस दौरान राजस्व विभाग का अमला घर-घर दस्तक दे रहा है। करदाताओं से संपत्तिकर, जलकर और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की बकाया कर राशि जमा करने की अपील की जा रही है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व वसूली अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाए। उन्होंनेनागरिकों की सुविधा के लिए समस्त कैश काउंटर सुबह 9 बजे से खोले जाने का निर्देशदिया। बैठक में अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेयी, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, सहायक यंत्री मनीष तड़से, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
2880 करदाताओं ने छूट का लाभ लिया
िवत्तीय वर्ष समाप्ति के पहले करों की राशि का भुगतान कर करदाता छूट का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया िक बुधवार को 2880 करदाताओं ने बकाया राशि नगर निगम के खजाने में जमा की। उन्होंने बताया कि 160 करदाताओं ने बकाया करों की राशि आॅनलाइन जमा कर अधिभार में छूट का विशेष लाभ लिया। उन्होंने बताया िक संभाग क्रमांक-8 भानतलैया अंतर्गत पूर्व एमआईसी सदस्य संजय बघेल ने संपत्तिकर के रूप में 14 हजार 400 रुपए का चैक नगर निगम को सौंपा।
31 मार्च के पहले कराएं लाइसेंस नवीनीकरण
नगर निगम द्वारा बाजार विभाग के माध्यम से व्यापारियों के लाइसेंस बनाने और लाइसेंस नवीनीकरण का काम िकया जा रहा है। व्यापारी 31 मार्च 2025 के पहले लाइसेंस नवीनीकरण करा सकते हैं अन्यथा 1 अप्रैल 2025 से 100 प्रतिशत अधिभार लगेगा।