दिल्ली ने फाफ डु प्लेसिस को अपनी टीम में शामिल कर थमाई बड़ी जिम्मेदारी, जानें किस रोल में आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल 2025 में फाफ डु प्लेसिस को उपकप्तान घोषित किया गया है। बता दें, इसके कुछ दिन पहले ही डीसी फ्रैंचाइजी ने अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान घोषित किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडिया शेयर करते हुए फाफ डु प्लेसिस के उपकप्तान बनाए जाने की जानकारी दी थी। इससे पहले वाले सीजन में प्लेसिस दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर आरसीबी की टीम कप्तानी संभाल रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स ने थामा हाथ

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में फाफ डु प्लेसिस किसी से फोन पर बात करते नजर आए हैं। बात करते हुए उन्होंने कहा है कि, ‘हां, मैं दिल्ली कैपिटल्स का उपकप्तान बोल रहा हूं।’ प्लेसिस को बीत साल मेगा ऑक्शन से आरसीबी ने रिलीज कर दिया था। जिसके बाद नीलामी हुई तो दिल्ली कैपिटल्स ने इस लीजेंड खिलाड़ी पर 2 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था। 

उम्रदराज खिलाड़ियों में से हैं एक

फाफ डु प्लेसिस आईपीएल 2025 के सबसे एजेड खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी उम्र करीब 40 साल है। लेकिन उनकी उम्र उनके खेल के शानदार प्रदर्शन के बीच बिल्कुल भी नहीं आती है। आईपीएल 2023 और 2024 में उन्होंने शानदार रन बनाए थे। आईपीएल में प्लेसिस की कप्तानी की बात करें तो, उन्होंने 42 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की थी, जिसमें टीम को वो सिर्फ 21 बार ही जीत दिलवा सके थे।