घर पर बनाना चाहते हैं बहुत ही अच्छा चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच, तो इस रेसिपी को करें ट्राई, सब लोग हो जाएंगे खुश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार बच्चे अपने दोस्तों को घर पर बुला लेते हैं और फिर कुछ अच्छा खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे समय में समझ ही नहीं आता कि बच्चों के लिए क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो और रोज के खाने से अलग भी। अगर हमें कोई डिश पसंद भी आ जाती है तो उसे बनाने में काफी समय लगता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो झटपट बन जाएगी और बच्चों को पसंद भी आएगी। आज हम बच्चों का पसंदीदा नाश्ता चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बनाने की रेसिपी आपके साथ शेयर करेंगे। तो चलिए इसको बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं। 

चीज बर्स्ट पिज्जा सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

प्रोसेस्ड चीज (कद्दूकस किया हुआ)

मक्खन | 1 बड़ा चम्मच

दूध | 100 मिली

भराई

पनीर | 100 ग्राम (कटे हुए)

स्वीट कॉर्न | 1/2 कप (उबला हुआ)

शिमला मिर्च | 1 बड़ा

प्याज | 1 बड़ा (कटा हुआ)

हरी मिर्च | 2 नग (कटी हुई)

पिज़्ज़ा सॉस | 4 बड़े चम्मच

केचप | 2 बड़े चम्मच

ऑरिगेनो | 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च के टुकड़े | 1/2 छोटा चम्मच

नमक | एक चुटकी

प्रोसेस्ड चीज़ | 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

टोस्टिंग

सैंडविच ब्रेड स्लाइस | 3 नग

मक्खन | आवश्यकतानुसार (नरम)

वीडियो क्रेडिट- Your Food Lab