
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के खिताबी जंग में मुंबई इंडियंस ने 8 रनों से बाजी मार ली है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने डीसी के सामने 150 रनों का टारगेट सेट किया था। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर केवल 141 रन ही बना सकी। इसी के साथ एमआई ने निर्णायक मुकाबले में 8 रनों से जीत अपने नाम कर ली थी।