
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) इन दिनों अपने नए हैंडसेट पर काम कर रही है। इस फोन का नाम वीवो वी 50 ई (Vivo V50e) है। इस आगामी फोन को कई सारे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया जा चुका है, जिससे पता चलता है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। माना जा रहा है कि, यह फोन Vivo V40e स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे बीते साल लॉन्च किया गया था।
Vivo V50e इंडिया लॉन्च टाइमलाइन लीक
Smartprix की रिपोर्ट के अनुसार, टिपस्टर Yogesh Brar ने बताया है कि Vivo V50e भारतीय बाजार में अप्रैल के पहले सप्ताह के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यहां सटीक लॉन्च डेट का जिक्र नहीं किया गया है। हैंडसेट ने पहले ही BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त कर लिया है। रिपोर्ट में कलर ऑप्शन की जानकारी दी गई है, जिसके अनुसार फोन Sapphire Blue और Pearl White रंगों में आएगा।
Vivo V50e के लीक स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन के अब तक कई स्पेसिफकेशन सामने आ चुके हैं। इसमें 6.77-इंच 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह डिस्प्ले साइज Vivo V40e के समान है। Vivo V50e में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा सेटअप भी Vivo V40e के समान है।
फोन Android 15-आधारित Funtouch OS 15 कस्टम स्किन के साथ आ सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 SoC चिपसेट होने की संभावना है, जो Vivo V40e जैसा ही है। यह चिपसेट 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।
फोन में 5,600mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। यह Vivo V40e के 5,500mAh बैटरी और 80W चार्जिंग से थोड़ा अपग्रेड होगा। Vivo V50e में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 रेटिंग (पानी और धूल से बचाव के लिए) होने की संभावना है।