‘महिलाओं का शोषण कर रही सरकार,’ RJD नेता तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप, राज्य का सियासी पारा हाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू याद के बेटे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर शुक्रवार (7 मार्च) को बड़ा आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि सरकार महिलाओं का शोषण कर रही है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि सरकार बिहार में न्यूनतम मजदूरी भी देने से चूक रहे हैं। आपको बता दें कि, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर राज्य का सियासी पार हाई है। नेता आए दिन एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

तेजस्वी यादव का सरकार पर निशाना 

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार महिलाओं, रसोइयों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी, आशा बहनों का शोषण कर रही है। उनके साथ अन्याय कर रही है। जब हमारी सरकार बनेगी तो हम इन सभी को न्याय दिलाने का काम करेंगे। मात्र 1600 रुपये महीना, इस महंगाई के दौर में इससे उनका क्या होगा, वे न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे पा रहे हैं।

इसी साल होने हैं चुनाव

आपको बता दें कि, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। पार्टियों ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इस समय बिहार की राजनीति में मुगल शासक औरंगजेब का मुद्दे गरमाया हुआ है। जनता दल यूनाइटेड नेता खालिद अनवर ने कहा था कि अबू आजमी को औरंगजेब वाले बयान के चलते महाराष्ट्र की विधानसभा से सस्पेंड नहीं करना चाहिए था। अनवर का मानना है कि औरंगजेब जालिम शासक नहीं था। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी का भी गुस्सा फूट पड़ा। बीजेपी ने खालिद अनवर को जवाब देते हुए कहा कि जिनको औरंगजेब जैसे शासक क्रूर नहीं लगता वह हमारे परिवार के तो क्या किसे के नहीं हो सकते।