CM रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट के साथ विधानसभा सदस्य के तौर पर ली शपथ, उपराज्यपाल सक्सेना कल करेंगे सदन को संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा सत्र सोमवार (24 फरवरी) से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने 6 कैबिनेट मंत्रियों और सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ले ली है।भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली है। इसके अलावा विधानसभा में विपक्ष प्रतिपक्ष आतिशी ने भी शपथ ले ली है। आपको बता दें कि मंगलवार (25 फरवरी) को उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना सदन को संबोधित करेंगे।। 

दोपहर को चुने जाएंगे अध्यक्ष 

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर 2 बजे होगा। विधानसभा बुलेटिन के मुताबिक, उपराज्यपाल वी. के सक्सेना 25 फरवरी को सदन को संबोधित करेंगे। इसके बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

20 फरवरी को ली थी शपथ

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी (गुरुवार) को सीएम के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ, 6 विधायों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री आमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया था। इनके अलावा एनडीए के तमाम दिग्गज नेता शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।