
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की। भ्रष्टाचार और घूस रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली में सत्तारूढ़ केजरीवाल की आप सरकार के दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
सीबीआई ने दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े 6 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से लेकर गुड़गांव बॉर्डर इलाके में रिश्वत लेने वाले दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है। दिल्ली परिवहन विभाग के कर्मचारियों को आम बोलचाल की भाषा में 6 नंबर की पुलिस कहा जाता है। सीबीआई ने कई शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच एजेंसी थोड़ी देर में इसके बारे में और अधिक जानकारी साझा करेगी।
जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट विभाग दिल्ली सरकार के अंदर आता है। बीजेपी के कई नेता इस संबंध में कई बार आरोप लगा चुके हैं कि परिवहन विभाग में में घूसखोरी रिश्वतखोरी चल रही है। बीजेपी नेता समय समय पर आप नेताओं पर आरोप लगाते रहे हैं।