‘AAP खत्म होने की कगार पर…’, बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता का बड़ा दावा ? किस MLA ने सीएम को लेकर दिया बड़ा बयान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान हो चुका है। अब राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री फेस को लेकर चर्चा तेज है। सभी चाहते हैं कि सीएम को लेकर जो सस्पेंस है वह जल्द से जल्द खतम हो। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नवनर्वाचित विधायक अरविंद सिंह लवली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आला कमान इसका फैसला करेगा कि राजधानी की कमान किसको सौंपी जानी चाहिए। इसी के साथ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी आम आदमी पार्टी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

‘यमुना को करेंगे साफ’

चुनाव से पहले ही यमुना का मुद्दा काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा था। अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना और पंजबा सीएम भगवंत मान ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया था कि वह यमुना के पानी में जहर छोड़ रहे हैं। इसी मामले को लेकर राजधानी में काफी सियासत देखने को मिली थी। वहीं, एमएलए अरविंद सिंह लवली ने कहा कि यमुना मां को साफ करना है। 

आम आदमी पार्टी पर जोरदार निशाना

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शीशमहल में रहने की आदत है। विधायक का दावा है कि आप खत्म होने के कगार पर है। इसे समेटने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।

चुनाव जीत बने विधायक 

गांधी नगर से भारतीय जनता पार्टी के अरविन्दर सिंह लवली ने 12,748 वोटों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नवीन चौधरी को हराया। उन्हें कुल 56,858 मत मिले। देखें चुनाव आयोग के आंकड़े क्या कहते हैं-

यह भी पढ़े –छत्रपति शिवाजी महाराज पर्यटन सर्किट बनाने पर विचार करेगा केंद्र, सीएसटी के सामने प्रतिमा बनाने की मांग