
डिजिटल डेस्क, भोपाल। साल 2025 का दूसरा महीना फरवरी शनिवार के दिन से हो रहा है। यह महीना भी कई मायनों में खास है। क्योंकि इस महीने में हिन्दू कैलेंडर का ग्यारवां महीना माघ चल रहा है और फरवरी में ही फाल्गुन की शुरुआत भी होगी। फरवरी के शुरुआत में ही बसंत पंचमी का पावन पर्व है और पूरे महीने तक महाकुंभ भी रहेगा।
इसके अलावा फरवरी में कई बेहद महत्वपूर्ण व्रत व और त्योहार आएंगे। इनमें माघ पूर्णिमा, महाशिवरात्रि, कुंभ संक्रांति, नर्मदा जयंती, जया एकादशी, गुरु रविदास जयंती, शबरी जयंती और फाल्गुन अमावस्या आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं तिथि और दिन सहित इन व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट…
फरवरी 2025 के व्रत और त्योहार
दिनांक दिन व्रत और त्योहार
01 फरवरी 2025 शनिवार विनायक चतुर्थी
02 फरवरी 2025 रविवार बसंत पंचमी
04 फरवरी 2025 मंगलवार नर्मदा जयंती
06 फरवरी 2025 गुरुवार गुप्त नवरात्रि समाप्त
08 फरवरी 2025 शनिवार जया एकादशी
09 फरवरी 2025 रविवार प्रदोष व्रत
12 फरवरी 2025 बुधवार माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
13 फरवरी 2025 गुरुवार फाल्गुन माह शुरू
16 फरवरी 2025 रविवार द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी 2025 गुरुवार शबरी जयंती
21 फरवरी 2025 शुक्रवार जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 सोमवार विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 मंगलवार प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 बुधवार महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 गुरुवार फाल्गुन अमावस्या
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।