AAP विधायक जगदीप कंबोज की बहन की मौत, 3 लोगों की हालात गंभीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मुक्तसर में कार की ट्रक के साथ भिड़त हो गई। इस दौरान हादसे में आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी की बहन ममता रानी की मौत। इसके अलावा हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है यह हादसा दोदा के पास घटित हुई है। हादसे के दौरान ममता रानी और अन्य लोग जलालाबाद के गांव मोहलवी वाला से बठिंडा जा रहे थे।

सड़क हादसे में आप विधायक की बहन की मौत

दरअसल, यह हादसा बठिंडा जाते वक्त हुआ था। जब मुक्तसर में दोदो गांव के पास आप विधायक के बहन की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद कार के चिथड़े उड़ गए। इस दौरान हादसे में ममता रानी की मौके पर ही जान चली गई। बता दें, ममता रानी मोहलवी के एक गांव के सरपंच अमरिक सिंह की पत्नी थी।

आप विधायक ने बीच में छोड़ा चुनाव प्रचार

इस दर्दनाक हादसे में घायल तीन लोगों में दो महिलाएं भी हैं। सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बठिंडा के एक अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिलने ममता रानी जा रही थी। इस अस्पताल में ममता रानी के पिता का इलाज चल रहा था। बता दें, ढाणी मोहरी राम के सरपंच सुधीर कंबोज की भी बहन थी। इस हादसे की सूचना मिलने के फौरन बाद दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर घटनास्थल की ओर चले गए हैं।