
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला होने के बाद उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनकी सेक्योरिटी बढ़ा दी गई है। जो कि हर समय उनकी रक्षा करेगी। सैफ अली खान के साथ एक पुलिस का कर्मचारी जरूर रहेगा। लेकिन ऐसे में सवाल ये उठता है कि, क्या किसी को भी उसके लिए या उसके परिवार के लिए सुरक्षा मिल सकती है। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, सैफ अली खान के घर में घुसकर आरोपी ने चाकू मारा था। इस हमले में सैफ अली खान के शरीर में 6 चोटें लगी हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उनकी रीढ़ की हड्डी में ढाई इंच का चाकू भी घुसाया गया था। जिसकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, अभी सैफ अली खान ठीक हैं और अपने घर पर रेस्ट कर रहे हैं। क्योंकि डॉक्टर्स ने उनको बेड रेस्ट की सलाह दी है। वहीं, सैफ ने अपनी सुरक्षा को पक्का करने के लिए रोनित रॉय की फर्म से तो सेक्योरिटी सेवाएं मांगी ही हैं, साथ ही पुलिस भी उनको 24 घंटे की सेक्योरिटी देगी।
कैसे मिलती है पुलिस से सुरक्षा?
मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य और केंद्र सरकार किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा उस व्यक्ति के ऊपर खतरों को देखते हुए देती है। ऐसे में सवाल ये है कि, ये कैसे तय किया जाएगा कि, उस व्यक्ति को कम खतरा है कि ज्यादा या उसको खतरा है भी कि नहीं? तो इसका अंदाजा सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक तय किया जाता है। साथ ही ये भी तय होता है कि किसको कितनी सुरक्षा देनी है। क्योंकि. संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था राज्य के अंतर्गत आते हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को सेक्योरिटी देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। आम इंसानों से लेकर नेताओं, अभिनेताओं और अलग-अलग प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पुलिस उनके खतरे के आधार पर ही सुरक्षा प्रदान करती है। देश का छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा व्यक्ति पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग कर सकता है।