
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वक्फ बिल को लकेर संसद की संयुक्त समिति को शुक्रवार को बैठक हुई है। जिसमें टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे में तीखी तकरार हुई है। जिसके बाद बैठक को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था।
क्या है मामला?
ऐसा बताया जा रहा है कि, कल्याण बनर्जी ने पूछा कि बैठक को इतनी जल्दबाजी में क्यों बुलाया जा रहा है। जिस पर निशिकांत दुबे ने आपत्ति दर्ज की है। फिर दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद विवाद बढ़ा और विवाद बढ़ने के बाद 10 विपक्षी सांसदों को कमेटी से एक दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। बता दें, बैठक 27 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई है।