इस गणतंत्र पर अपनों को करना चाहते हैं हटकर और शानदार तरीके से विश, तो इन मैसेजेस की लें मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आजाद भारत के लिए गणतंत्र दिवस एक बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवशाली दिवस है। इस दिन ही भारत का जन्म दिवस मान सकते हैं। क्योंकि इस दिन ही संविधान लागू हुआ था और एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बना था। बता दें, 26 जनवरी 1950 में ही अपने देश में संविधान लागू किया गया था। तब से लेकर अब तक हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के राष्ट्रपति राजपथ से तिरंगा फहराते हैं और देश को नमन करते हैं। साथ ही सभी लोग देश पर गर्व करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी खुशी अपनों के साथ बांटना चाहते हैं और सभी को अच्छे से गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देना चाहतें हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ मैसेजेस लेकर आए हैं, जिससे आप अपनों को विश कर सकते हैं। 

इन मैसेजेस से लें मदद

भारतीय होने पर करो गर्व,

मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,

देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,

हर घर में तिरंगा लहराओ।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,

गर्व है हमें हमारी पहचान पर,

कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

झुककर करो उनको सलाम

जिनके हिस्से में आया ये मुकाम

खुशनसीब हैं वो लोग

जिनका खून आया देश के काम

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

यह भी पढ़े –गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर दिखेगी गुजरात की शानदार झांकी, ‘स्वर्णिम भारत विरासत और विकास’ थीम

हर एक दिल में हिंदुस्तान है

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है

भारत मां के बेटे हैं हम

इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

न हिंदू हैं, न मुस्लिम

हम तो हैं भारतवासी।

बरसों पहले छोड़ दी हमने अंग्रेजों की गुलामी,

अब है भ्रष्टाचार को देश से खदेड़ने की बारी।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

यह भी पढ़े –डोनाल्ड ट्रंप ने दिया 1500 सैनिकों की तैनाती का आदेश! जानें किस बॉर्डर पर पड़ी इतने सैनिकों की जरूरत?