कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के 2 नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM आतिशी ने दिलाई सदस्यता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं के दलबदल करने का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को कांग्रेस के कालकाजी माइनॉरिटी विंग अध्यक्ष गुफ़रान चौधरी और बदरपुर जिले के सोशल मीडिया अध्यक्ष परवेज़ ने आप का दामन थाम लिया है।

सीएम आतिशी ने दिलाई आप की सदस्यता

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस बारे में दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा, “कालकाजी का आम आदमी पार्टी का परिवार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के कालकाजी माइनॉरिटी विंग अध्यक्ष गुफरान चौधरी और बदरपुर जले के सोशल मीडिया अध्यक्ष परवेज ने आम आदमी पार्टी जॉइन की।”

ये नेता भी थाम चुके हैं कांग्रेस का दामन

वहीं इससे पहले युवा कांग्रेस कालकाजी के पूर्व उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह अटवाल, यूथ कांग्रेस कालकाजी के पूर्व महासचिव नदीम खान, जिला संगम विहार युवा विंग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह अटवाल, पूर्वी पटेल नगर वॉर्ड से कांग्रेस की निगम प्रत्याशी रहीं और खटीक समाज की अखिल भारतीय उपाध्यक्ष शकुंतला परेवा और दिल्ली युवा कांग्रेस के गजेंद्र सिंह के साथ इनका पूरी टीम आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी।

चुनाव से पहले कांग्रेस पर रही कमजोर

इनके अलावा गुरप्रीत सिंह अटवाल, परविंदर सिंह अटवाल, राजवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, दीपक कुमार, सहदेव, गुरपाल सिंह, आर्यांश, राजवीर सिंह, एडवोकेट देवेन्द्र रजोरा, भगवान दास, सुरेंद्र जाटव, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रोहित कोहली, गुलशन शर्मा, आरके चौधरी, इंद्रजीत शर्मा, हरविंदर सिंह लाली, परमजीत सिंह भी कांग्रेस छोड़ ‘आप’ में शामिल हुए थे। बता दें, दिल्ली में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस के कई नेताओं को आप में शामिल हो रहे है। लिहाजा, चुनाव से पहले कांग्रेस अंदरूनी रूप से कमजोर पड़ रही है।