
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एपमी के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन दिन और रात के तापमान में वापस से गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार की सुबह से ही भोपाल में ठंडी हवाओं को कहर जारी रहा। साथ ही घना कोहरा भी देखने को मिला है। जिससे विजिबिलिटी में काफी ज्यादा गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई सारे जिलों के तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
कैसा रहा शुक्रवार का मौसम?
बात करें बीते दिन की तो, शुक्रवार को प्रदेश के कई सारे शहरों में सुबह से ही मौसम साफ रहने और ठंडी हवाओं का कहर जारी था। वहीं, कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिला है। जिसमें भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, श्योपुरक, मंदसौर, निवाड़ी, छतरपुर, जबलपुर, रीवा और मऊगंज के अलावा अन्य जगहें शामिल थीं। साथ ही कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी ज्यादा लो रही थी।
किन जिलों पर कोहरा और शीतलहर का कहर जारी?
मौसम विभाग की तरफ से कई सारे जिलों में कोहरे और कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें भोपाल, राजगढ़, टीकमगढ़, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, पन्ना, मैहर, सागर, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, छतरपुर, निवाड़ी, शाजापुर, आगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना और अशोकनगर के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।
प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम?
प्रदेश में आज यानी शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे प्रदे में ठंडी हवाओं का दौर जारी होगा। 19 से 20 जनवरी से पारे में गिरावट आते ही कड़ाके की ठंड का दौर जारी हो जाएगा। बढ़ती ठंड की वजह से अशोकनगर, रतलाम, शाजापुर में प्राइमरी और प्री प्राइमरी के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।