साउथ अफ्रीका की सोने की खदान में 100 मजदूरों की मौत, अभी भी सैकड़ों लोग फंसे! दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका (South Africa) से एक बड़ी खबर आई है। सोने की खदान में काम कर रहे 100 मजदूरों की मौत होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि, यह लोग अवैध रूप से खनन (Illegal Mining) कर रहे थे जो वहीं फंसे रह गए। खाना-पानी न मिलने से मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी। इसकी जानकारी माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप (MACUA) ने दी जो कि खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाला समूह है।