जनवरी में विनायक चतुर्थी से लेकर लोहड़ी, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या तक आएंगे ये व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंग्रेजी नए वर्ष 2025 की शुरुआत बुधवार के दिन से होने जा रही है और यह दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है नए साल की शुरुआत काफी शुभ दिन से होने जा रही है। जनवरी का महीना कई महीनों में खास माना जाता है और हिन्दू पंचांग के ​कई सारे व्रत और त्योहार इस महीने में आते हैं।

जनवरी के खास पर्वों में लोहड़ी, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या शामिल हैं। इसके अलावा इस पर्व की शुरुआत में विनायक चतुर्थी आएगी। वहीं पौष पुत्रदा एकादशी, शनि त्रयोदशी, लोहड़ी, पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या जैसे कई व्रत और पर्व भी इसी महीने में आने वाले हैं। आइए जानते हैं सभी व्रत और त्योहारों की सही दिनांक सहित पूरी लिस्ट…

जनवरी 2025 के व्रत और त्योहार

दिनांक 

दिन 

व्रत और त्योहार

03 जनवरी 2025 

शुक्रवार 

विनायक चतुर्थी

06 जनवरी 2025 

सोमवार 

गुरु गोबिंद सिंह जयंती

07 जनवरी 2025 

मंगलवार 

मासिक दुर्गाष्टमी

10 जनवरी 2025 

शुक्रवार 

वैकुंड एकादशी

11 जनवरी 2025 

शनिवार 

शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत

12 जनवरी 2025 

रविवार 

स्वामी विवेकानंद जयंती

13 जनवरी 2025 

सोमवार 

पौष पूर्णिमा व्रत, लोहड़ी

14 जनवरी 2025 

मंगलवार 

मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण

17 जनवरी 2025

शुक्रवार 

सकट चौथ

21 जनवरी 2025 

मंगलवार 

कालाष्टमी

22 जनवरी 2025 

बुधवार 

रामलला प्रतिष्ठा दिवस

25 जनवरी 2025 

शनिवार 

षटतिला एकादशी

27 जनवरी 2025 

सोमवार 

प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

29 जनवरी 2025 

बुधवार 

मौनी अमावस्या

30 जनवरी 2025 

बृहस्पतिवार 

माघ नवरात्रि

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।