तालिबान सरकार ने महिलाओं के काम पर चलाया चाबुक, संस्थाओं से आदेश का पालन करने को कहा

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान सरकार ने महिलाओं को नौकरी पर न रखने का आदेश दिया है। तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में काम करने वाले सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों से ऐसा करने को कहा है। ऐसा न करने पर संस्था का लाइसेंस रद्द करने की बात कही है। अल जजीरा के मुताबिक अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने महिलाओं पर कई सख्त प्रतिबंध लगाए हैं।

तालिबान सरकार ने सभी संस्थाओं को आदेश का पालन करने को कहा।  तालिबान ने एक बार फिर से आदेश दिया है कि महिलाएं उन संस्थानों में काम करना बंद करें, जिनका कंट्रोल तालिबान के पास नहीं है। संस्थाओं के असहयोग पर सरकार उनकी गतिविधियां बंद कर देगी और संस्था का काम करने का लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया जाएगा।

तालिबान ने दो साल पहले अफगानिस्तान में महिलाओं के नौकरी करने पर शिकंजा कसा था। महिलाओं को कार्य करने पर पाबंदी लगा दी थी। महिलाओं को कार्य से रोकने के पीछे तालिबान ने इस्लामी ड्रेस कोड का पालन न करना बताया। 

आपको बता दें  20 साल बाद अगस्त 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता में काबिज हुआ था। तालिबान ने लड़कियों के 6 वीं कक्षा के बाद पढ़ाई करने, महिलाओं के रोजगार, सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को घूमने पर पाबंदी लगाई थी।