पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, प्रियंका गांधी और जेपी नड्डा पुहंचे दिल्ली AIIMS, PM मोदी ने किया ट्वीट

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। गुरुवार को दिल्ली एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया था। 92 साल के सिंह को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के एम्स पहुंच गई हैं। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज रात ही कर्नाटक से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दो बार बने थे देश के प्रधानमंत्री

बता दें कि, डॉ. मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 के बीच भारत के पीएम रहे। उन्होंने कांग्रेस के UPA 1 और UPA 2 सरकार का नेतृत्व किया था। इससे पहले वह देश के वित्त मंत्री और वित्त सचिव पद पर भी रहे थे। उन्होंने नरसिम्हा राव की सरकार में LPG लागू करने में अहम भूमिका निभाई थी।