5 फरवरी को 1 ही चरण में मतदान, 8 को नतीजों का एलान, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने दिया EVM से छेड़छाड़ के आरोपों का जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान मंगलवार (7 जनवरी) को इलेक्शन कमीशन द्वारा हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 ही चरण में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसके बाद 8 फरवरी को नतीजों का एलान होगा। बता दें कि, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है। वहीं, नॉमिनेशन वापसी की लास्ट डेट 20 जनवरी है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीख की घोषणा करते हुए ईवीएम पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, ईवीएम हैक नहीं की जा सकती है। यह एक फुलप्रूफ डिवाइस है। 

ईवीएम पर सफाई

विपक्ष लगातार ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सफाई पेश की है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने कहा कि- ईवीएम हैक नहीं की जा सकती है। इसमें कोई वायरल नहीं आ सकता। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। चुनाव होने के बाद ईवीएम को सील किया जाता है। ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की बात में दम नहीं है। राजीव कुमार ने आगे कहा कि- शक का इलाज नहीं हो सकता है। 

प्रचार-प्रसार को लेकर क्या बोले राजीव कुमार?

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- लोग मतदान अधिकारियों को धमकाने की हद तक भी चले जाते हैं, लेकिन हम खुद को नियंत्रित रखते हैं क्योंकि इससे समान अवसर का अभाव होता है। स्टार प्रचारकों और राजनीतिक अभियानों में शामिल लोगों का कर्तव्य है कि वह शिष्टाचार का ध्यान रखें। अगर कोई महिलाओं के बारे में कुछ कहता है, तो हम बहुत-बहुत कठोर व्यवहार करेंगे, यह हमारी चेतावनी है। 

यह भी पढ़े –क्या नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को चित कर पाएंगे परवेश वर्मा? चुनावी मुद्दों से जुड़े कई सवाल पर BJP उम्मीदवार ने की चर्चा

13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने बाता कि दिल्ली में 13 हजार से भी ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राज्य में 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। यहां 83 लाख से अधिक पुरुष वोटर्स हैं। वहीं, महिला वोटर्स की बात की जाए तो इनकी संख्या 71 लाख से ज्यादा है।