4 मजदूर अभी भी लापता, NDRF-SDRF टीम मौके पर मौजूद, उत्तराखंड सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने दी अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के चलते बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल बर्फ में फंसे 4 लोगों को तालाशा जा रहा है। इस बीच उत्तराखंड सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने रविवार (2 मार्च) को घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कुल 54 श्रमिकों हादसे का शिकार हुए थे जिनमें से 50 को तलाश लिया गया है। तलाशे गए लोगों में से 4 की मौत हो गई है। सुमन का कहा है कि उन्हें पहले जानकारी मिली थी कि 55 लोग लापता थे लेकिन एक व्यक्ति अपने घर पर ही था। वहीं, फिलहाल चार को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।  

4 मजदूर लापता

चमोली हिमस्खलन घटना पर उत्तराखंड सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा कि पहले 55 लोगों के लापता होने की खबर थी लेकिन बाद में पता चला तो उसमें एक व्यक्ति अपने घर पर था। 54 लोगों में से हमने 50 लोगों को ढूंढ लिया है जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। हम सभी को इसका दुख है अब 4 लोग लापता है जिनकी तालाशी जारी ह।

बीआरओ घटनास्थल पर मौजूद

जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही बीआरओ और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान भी जारी है। मजदूरों को खोजने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौसम भी साथ दे रहा है। 

सीएम धामी ने किया दौरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार घंटों के भीतर दूसरी बार आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी से फोन पर बात कर चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान की जानकारी ली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।