
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन गुरुवार (28 नवंबर) को शपथ लेने जा रहे हैं। यह चौथी बार है जब सोरेन को झारखंड की कमान मिली है। राज्य की राजधानी रांची के मोरहाबादी ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा चुका है। शपथ ग्रहण के दौरान इंडिया के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़े और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे।
हेमंत सोरेन का ‘एक्स’ पोस्ट
हम मिलकर करेंगे सोना झारखण्ड का निर्माण…..जय झारखण्ड!जय जय झारखण्ड! pic.twitter.com/SGvfTfaxnm— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 28, 2024
इंडिया की शानदार जीत
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (23 नवंबर) को हुआ था। इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर बहुमत से सरकार बनाई। वहीं, राज्य से एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया। कुल 81 विधानसभा सीटों में से इंडिया के पास 56 और एनडीए के खाते में 24 सीटें आईं। अन्य को 1 सीट मिली। जेएमएम के खाते में 34 सीटें आई हैं। बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 16,आरजेडी ने 4, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 2, एजेएसयूपी ने 1, एलजेपीआरवी ने 1, जलकम ने 1, जोडी (यू) ने 1 सीट जीतीं।

