
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। एक जगह जहां लोग ठंड, शीतलहर, बर्फबारी से परेशान हैं। ऐसे में मौसम विभाग का अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कई सारे जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई सारी जगहों पर बारिश के आसार हैं। जिसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन के अलावा और भी कई सारी जगहें शामिल हैं। इसके अलावा तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लेकिन बारिश का दौर खत्म होने के बाद प्रदेश में ठंड की दूसरी लहर की शुरूआत होगी।
किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी?
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आने वाले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश की कई सारी जगहों पर बारिश देखने मिलेगी। जिसमें, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, दतिया, बैतूल, खंडवा हरदा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, डिंडौरी, शहडोल के अलावा और भी कई सारी जगहें शामिल हैं।
कोहरे का कहर कहां?
प्रदेश में बारिश होने के साथ-साथ कोहरे का कहर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि, मध्य प्रदेश की कई जगहों पर आज यानी 22 दिसंबर, रविवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। जिसमें ग्वालियर, भिंड, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, कटनी, पन्ना, दमोह, सीधी, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ के अलावा और भी कई सारे इलाके शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल में धुंध के चलते विजिबिलिटी भी काफी ज्यादा कम हो गई है।
कैसा रह सकता है आने वाला मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लेकिन बारिश का दौर खत्म होने के बाद प्रदेश में वापस से ठंड का दौर शुरू होगा। जिसके बाद बर्फीली हवाएं भी दस्तक देंगी। साथ ही प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवात भी आ सकता है। जिसके चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा।