सोने से ठीक पहले आप भी पीते हैं पानी, तो हो जाइए सावधान, फायदा पहुंचाने की जगह हो सकती है परेशानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। क्योंकि पानी पीने से आप हाइड्रेटेड तो रहते ही हैं। साथ ही आपकी स्किन भी हेल्दी रहती है। ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि रात को पानी पीकर सोएंगे तो रात भर हाइड्रेटेड रहेंगे और तो और स्किन भी हेल्दी रहेगी। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो बता दें, ये आपको फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए रात को सोने से तुरंत पानी पीने से फायदे और नुकसान के बारे में जानते हैं। 

क्या हैं रात के पानी पीने के फायदे?

डिहाइड्रेशन से बचेंगे

अगर आप सोने से पहले पानी पीते हैं तो, इससे आपको डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है। जिससे आपके बॉडी का टेंप्रेचर कंट्रोल रहेगा और वेस्ट रिमूवल जैसी चीजें भी आराम से हो जाएंगी। 

बूस्ट होता है मूड

अच्छे से पानी पिएंगे तो इससे आपका मूड तो बूस्ट होगा ही, साथ ही आपका चिड़चिड़ापन भी कम होता है। पानी का सेवन बढ़ाने से व्यक्ति के अंदर इमोशनल स्टेबिलिटी और आंतरिक शांति भी मिलती है। 

नेचुरली डिटॉक्स

सोने से पहले गर्म पानी पीने से शरीर में एक नेचुरल क्लिंजिंग का प्रोसेस शुरू हो जाता है। साथ ही गर्म पानी से डाइजेशन भी मजबूत हो जाएगा।

रात में पानी पीने के नुकसान

नोक्टुरिया की शिकायत

सोने से पहले पानी पीने से कई सारे नुकसान होते हैं। जिसमें एक होता है नोक्टूरिया। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें, रात को बार-बार वॉशरूम का चक्कर लगाना पड़ता है। इसके अलावा स्लीप साइकिल को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है, जिससे प्रोडक्टिविटी में कमी, मूड स्विंग्स और यहां तक ​​कि अवसाद और अन्य स्वास्थ्य स्थितियों का जोखिम भी बढ़ सकता है।

हार्ट हेल्थ पर असर

बार-बार बाथरूम जाने के कारण नींद की कमी से हार्ट हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। जिससे नींद की कमी के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।