सोना सारे रिकॉर्ड तोड़कर पहुंचा 1 लाख के पार, चांदी की चमक भी खूब बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतें सभी रिकॉर्ड तोड़कर आसमान पर जा पहुंची हैं। सप्ताह के दूसरे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत 1 लाख रुपए के पार जा पहुंची है। वहीं चांदी की चमक भी खूब बढ़ी है। आज (22 अप्रैल 2025, मंगलवार) सोने के दाम में बीते दिन की तुलना में कीहब 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखी गई है। वहीं सिल्वर (Silver) का भाव 300 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। लेकिन, भारत में सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 1,00,116 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। 

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,510 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

90,210 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

98,410 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

चांदी की कीमत

यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते सत्र के मुकाबले इसमें 300 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है और इसी के साथ सिल्वर का भाव 1,01,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।