सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में दिखेगी मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक छटा की झलक

New Delhi News : हरियाणा में 7 फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में इस बार ओडिशा के साथ साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक छटा की भी झलक देखने को मिलेगी। अभी तक एक राज्य को ही थीम स्टेट बनाया जाता था। पहली बार इस मेले में थीम स्टेट में दो राज्य शामिल किए गये हैं। अरावली पर्वत श्रंखला की घाटी में सूरजकुंड झील के समीप लगने वाला सूरजकुंड मेला के नाम से चर्चित यह मेला 7 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगा।

मेला परिसर को अब दोनों राज्यों मध्यप्रदेश और ओडिशा के रंग में रंगा जाएगा और दोनों राज्यों के स्वादिष्ट भोजन की सुगंध से मेला परिसर महक उठेगा। यह मेला 1989 से शुुरू किया गया था। मेला के समाप्त होते ही आगरा में ताल महोत्सव शुरू हो जाता है और सूरजकुंड मेला में शामिल होने वाले बहुत से व्यापारी और दुकानदार ताल महोत्सव में शामिल होने आगरा रवाना हो जाते हैं।