साफ करने के बहाने ले उड़े सवा दो लाख की सोने की चेन

Shahdol News: सेल्समैन बनकर आए और जेवर साफ करने के बहाने महिला से सवा दो लाख की सोने की चेन लेकर बदमाश भाग निकले। यह घटना सिद्दीकी कालोनी धनपुरी निवासी सरदार अहमद की पत्नी के साथ घाटित हुई। शिकायत पर धनपुरी थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर 2 बजे दो युवक उनके घर पहुंचे और अपना परिचय सेल्समैन के रूप में दिया। युवकों ने अपने पास रखी क्लीनिंग पावडर की पैकेट निकाला और कहा कि बर्तन नहीं बल्कि गंदे सोने चांदी के जेवर भी साफ़ हो जाते हैं।

पावडर से बर्तन साफ़ करके दिखामहिला का भरोसा जीता। इसके बाद महिला के गले में मौजूद सोने की चैन को साफ़ करने की बात कही। महिला ने करीब तीन तोला वजनी चैन जालसाजों को साफ़ करने के लिए थमा दिया।

बड़ी सफाई के साथ सोने की चेन अपने पास रख लिया और पाउडर की पैकेट खोल ऐसा दिखावा किया कि चेन उसमें डाल दी है। पैकेट में स्टेपलर पिन लगाते हुए महिला को दिया और कहा कि 10 मिनट बाद चेन निकाल लेना। इतना कहते हुए काले रेंज की बाइक से आए दोनों युवक भाग निकले।